प्रयागराज, जनवरी 4 -- पूर्व सैनिकों ने आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन करने की मांग की है। वेतन आयोग और अन्य समस्याओं के सिलसिले में वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने रविवार को तपोवन पार्क में बैठक की। संचालन करते हुए समिति के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन किया है, लेकिन इसके एजेंडे में पेंशन रिवीजन नहीं है। इसको लेकर देशभर के पेंशनरों में आक्रोश है। बैठक में सेना से सेवानिवृत्त होने वाले सभी रैंक के जवानों को समान पेंशन देने की मांग की गई। पूर्व सैनिकों ने देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी उनके भवनों का गृहकर, टोल टैक्स माफ करने की मांग की गई। बैठक में पूर्व सैनिक विवेक सिंह के हत्यारों के पकड़े नहीं जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ईश्वर चंद्र ति...