मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मुजफ्फरपुर की कटरा शाखा की बैठक मंगलवार को सोहिजन गांव में ऑनरी लेफ्टिनेंट रामकुमार महतो के आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता शाखाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने की। इसमें सभी सदस्यों को जिलास्तर पर गठित न्यायिक प्रकोष्ठ एवं अनुश्रवण समिति की अद्यतन जानकारी दी गई। सदस्यों ने ईसीएचएस से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों व भू-विवाद -जायदाद से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। मौके पर शिवकुमार शर्मा, वीरेन्द्र झा, रामकुमार महतो, रामएकबाल सिंह, रामपुनित सिंह, कौशलेन्द्र कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, महेश्वर प्रसाद ओझा, देवनारायण ओझा, जयकिशन राम, रविकांत झा, शंकर सहनी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.