हापुड़, जनवरी 21 -- पिलखुवा। कन्हा श्याम मंडप में आयोजित कार्यक्रम में 56 फील्ड रेजीमेंट मेरठ कैंट के कमान अधिकारी कर्नल नवीन कुमार शर्मा ने पूर्व सैनिकों के लिए लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए पूर्व सैनिकों ने आयोजन को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें अनेक पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेल गतिविधियों ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत किया। इसी कार्यक्रम में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रामभूल सिंह,...