देहरादून, फरवरी 15 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरुमीत सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सैनिक हमारे देश का गौरव हैं। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले हैं। राज्यपाल शनिवार को कारगी चौक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की मेगा रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल ने इस दौरान वीर नारियों और पूर्व सेनिकों को सम्मानित किया। 'जिन्होंने सेवा की, उनकी सेवा थीम पर आधारित रैली में वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों सहित 900 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिक हमारे गौरव हैं, एक सैनिक अपनी पूरी उम्र देश की सुरक्षा में लगा देता है। हमारा कर्तव्य है कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने पूर्व सैनिकों की देखभाल करें। उन्होंने अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.