रामगढ़, फरवरी 19 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली परंपरा को स्मरण करते हुए रामगढ़ में पूर्व सैनिकों की ओर से एक श्रद्धांजलि रैली फौजी रंजन के नेतृत्व में निकला। इसमें मुख्य रुप से सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों का उत्साह बढ़ाया। यह रैली थाना चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक तक निकाली गई। जहां 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर 1946 के अंतिम चरण तक आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1857 का संग्राम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की पहली व्यापक और संगठित क्रांति थी। जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी। मेरठ से शुरू हुई इस क्रांति ने पूरे देश में जनआंदोलन का रूप ले लिया। सैनिकों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों ने मिलकर ...