पलामू, दिसम्बर 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पलामू यूनिट के तत्वावधान में 1971 में भारत-पाक युद्ध में ऐतिहासिक विजय को मंगलवार को कार्यक्रम कर याद किया गया। मेदिनीनगर के राजा भाऊ स्मृति संघ भवन के सभागार में विजय दिवस मनाते हुए विभिन्न युद्ध में भाग लेने या बलिदान देने वाले वीरों और उनकी वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान के कमांडर जनरल नियाजी ने 93 हजार से अधिक सैनिकों के साथ भारतीय सेना के जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। यह भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य, युद्ध कौशल और रणनीति का विश्व को परिचायक बना। समारोह में 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में शामिल रहे स्वर्गीय कैलाश महतो की वी...