नई दिल्ली, फरवरी 2 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर सोमवार को बवाल मच गया। दरअसल राहुल गांधी सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में हिस्सा लेने के लिए उठे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे (रिटायर्ड) के एक किताब में उल्लेख किए गए संस्मरण का जिक्र करने लगे। हालांकि सत्तारूढ़ सांसदों ने इसका जमकर विरोध शुरू कर दिया और नियमों का हवाला देते हुए कहा कि सदन में किसी ऐसी किताब का हवाला नहीं दिया जा सकता, जो छपी ना हो। इन सब के बीच पूर्व सैन्य प्रमुख नरवणे और उनकी यह किताब चर्चा के केंद्र में आ गई है। बता दें कि एम एम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' एक साल से ज्यादा समय से केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है। बीते दिनों उनसे इसे सवाल भी पूछे गए क...