बगहा, अक्टूबर 12 -- बगहा। अंचल बगहा दो के राजस्व अधिकारी रवि प्रकाश चौधरी ने अंचल के पूर्व सीओ निखिल कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए राजयपाल सहित कई वरीय अधिकारियो को पत्र लिख न्याय की गुहार लगाई है। राज्यपाल को लिखे पत्र में राजस्व पदाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी ने पूर्व सीओ निखिल कुमार पर भ्रष्टाचार,धमकी देने सहित अनुचित आचरण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने खुद की हत्या या हमले की आशंका जताते हुए राज्यपाल सहित वरीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। राजस्व अधिकारी ने अपने पत्र में लिखा है कि वे वर्ष 2024 से बगहा-2 प्रखंड में कार्यरत हैं। इस अवधि में भी तत्कालीन सीओ निखिल कुमार ने पद का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे वसूले, गलत जमाबंदी तैयार कराई और आम नागरिकों को परेशान किया। उन्होंने कहा कि निखिल कुमार के संपर्क भूमि माफिया, दलालों और आपराधिक तत्वों...