गोंडा, मार्च 1 -- करनैलगंज, संवाददाता। करनैलगंज में तैनात रह चुके पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर राव से सात लाख नब्बे हजार रुपये की ठगी कर ली गई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। दो वर्ष पूर्व करनैलगंज के सीओ रहे जटाशंकर राव निवासी कुंडा घाट गोरखपुर ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि रविन्द्र कुमार गोस्वामी तथा सिपाही लाल गोस्वामी निवासी ग्राम कुम्हर गढ़ी करनैलगंज द्वारा धोखे में रखकर कोयले का व्यापार करने के नाम पर दो बार में सात लाख नब्बे हजार रुपये ले लिए। पैसे लेते समय दोनों व्यक्तियों ने कोयले के व्यापार में होने वाले लाभ का 50 प्रतिशत प्रत्येक माह देने का वादा किया गया। परन्तु लाभ तो दूर की बात है, लिया गया रुपया 790000 रुपए भी वापस नही कर रहे है। बार-बार मांगने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.