काशीपुर, फरवरी 11 -- काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार देर शाम गिरीताल स्थित पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के निवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. रमेश चंद्र सहगल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के पिता रमेश चंद्र सहगल का बीते एक फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने गिरीताल स्थित आवास पर पहुंचकर स्व. रमेश चंद्र सहगल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं पूर्व सीएम ने कहा कि सहगल कांग्रेस के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता थे। उन्होंने संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। यहां कांग...