रांची, अगस्त 4 -- रातू, प्रतिनिधि। झामुमो के संस्थापक सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर क्षेत्र में शोक है। सोमवार की सुबह उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। रातू चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जगदीश साहू और सचिव संजय साहू, विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि झारखंड के लिए अपूरर्णीय क्षति है। समाजसेवी कृष्णा उरांव ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में बाबा का अमूल्य योगदान था। झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें हरदिल अजीज और मृदु स्वभाव का धनी व्यक्ति बताया। शोक व्यक्त करनेवालों में धर्मेन्द्र सिंह, कमरूल हक, असलम अंसारी, शमीम मंसुरी, ओमप्रकाश तिवारी, बेलाल अंसारी, रामनंदन महतो, दिनेश तिग्गा, दीपक देव, अशोक साहू, मीरा देवी आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.