गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने होली पर घोड़थंबा धनवार में घटी हिंसा पर पूर्व राज्यपाल सह पूर्व सीएस रघुवर दास के बयान को एक पक्षीय बताया। कहा कि राजनैतिक रोटी सेंकने के लिए रघुवर दास वहां गए थे। वहां जाने के बाद उनका यदि यह बयान आता कि इस घटना में शामिल उपद्रवी, चाहे वह किसी जाति व धर्म का हो उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए उनका प्रशासन को कोई सुझाव या निर्देश आता तो स्वागत किया जाता। लेकिन राजनैतिक रोटी सेंकने के लिए एक पक्षीय बयान देना झारखंड की धरती ने कभी बर्दाश्त नहीं किया है। कहा कि किसी भी घटना पर एक पक्ष कभी दोषी नहीं होता है। मैं बहुत स्पष्ट और खुले रुप से कहता हूं कि निश्चित रुप से दोनों ही पक्ष के कुछ लोग इसमें दोषी हैं और दोनों पक्षों की गलतियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.