हरदोई, नवम्बर 22 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती जिला कार्यालय में शनिवार को मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जयंती मनाए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया मुलायम सिंह यादव आमजन के बीच 'नेताजी' के नाम से सम्मानित थे। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल था। डॉ. राममनोहर लोहिया के मार्गदर्शन में राजनीति की शुरुआत करते हुए उन्होंने जनता की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से रखा। वर्ष 1992 में देशभर के समाजवादियों को एक मंच पर लाते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी का गठन किया। चार बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमं...