पटना, फरवरी 9 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर टिप्पणी करना दुखद है। सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सोमवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है। इससे ध्यान भटकाने के लिए पूर्व सीएम राबड़ी देवी को निशाना बनाया गया जो कहीं से भी उचित नहीं है। बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री पर जिस तरह की टिप्पणी की गई, वह निंदनीय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...