सराईकेला, सितम्बर 10 -- राजनगर, संवादाता राजनगर प्रखंड की तुमुंग पंचायत के पहाड़पुर में पहाड़पुर से बिदरी तक 2 करोड़ 30 लाख की लागत से 4 किमी पक्की सड़क का निर्माण होगा। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इसका शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अमोदनी महतो एवं गांव के ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद थे। सोरेन ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में इस सड़क की स्वीकृति कराई गयी थी, जिसका शिलान्यास आज किया गया है। सोरेन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में सड़क निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। कुछ सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है, कुछ पर कार्य जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.