मुरादाबाद, जुलाई 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को सपा कार्यकर्ताओं ने लोक कल्याण दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लंबी उम्र की दुआ की गई। इसके साथ ही 2027 में मुख्यमंत्री बनने के लिए दुआ मांगी। सपा कैंप कार्यालय के निकट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का आज 52वां जन्मदिन है जिसे हम सभी लोग लोक कल्याण दिवस के रूप में मना रहे हैं और इस शुभ दिन पर हम सभी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भी संकल्प लेते है...