अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा की पाठशाला में बच्चों का पढ़ाते हुए प्रदेश और देश की राजनीति पर छा जाने वाले कल्याण सिंह का सफर संघर्षपूर्ण रहा था। एक शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले कल्याण ने यूपी के मुख्यमंत्री तक सफर तय किया। राम मंदिर आंदोलन के नायक और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शामिल रहे बाबूजी ने अपने कड़े और बड़े फैसले से बार-बार साबित किया कि क्यों उनको राजनीति का सिंह कहा जाता है। अतरौली तहसील के गांव मढ़ौली में पांच जनवरी वर्ष 1932 में कल्याण सिंह का जन्म हुआ था। उनके पिता तेजपाल सिंह लोधी एक सामान्य किसान थे और उनकी माता सीता देवी एक घरेलू महिला। राजनीति की विद्या में माहिर कल्याण सिंह सत्ता की बागडोर संभालने से पहले शिक्षक भी रहे थे। किसान परिवार में जन्मे कल्याण सिंह की प्रारंभिक पढा़ई गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.