रांची, अगस्त 6 -- मुरहू, प्रतिनिधि। पूर्व सीएम सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आम्रेश्वरधाम पहुंचकर आम्रेश्वरधाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा कर झारखंड राज्य समेत पूरे देश की बेहतरी के लिए बाबा से दुआएं मांगी। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा आम्रेश्वर धाम की महिमा अपरंपार है। अपने भक्तों पर भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा रहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या धर्म के देवी देवता या शक्ति स्थल सर्व कल्याण, समाज कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए होते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का कल्याण हो और झारखंड का ऐसा कल्याण हो कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति पर मुस्कान हो यही बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना किया है। भगवान भोलेनाथ की पूजा- अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.