प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित कार्यालय पर केक काटकर मनाया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया और एकजुट होकर सपा की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को सपा कार्यालय पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के नेतृत्व में जुटे सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इसके बाद कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। मेडिकल कालेज के वार्डों में भर्ती मरीजों को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से फल वितरित किए गए। इस दौरान सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल, रानीगंज विधाय...