नई दिल्ली, जुलाई 7 -- यूपी के अंबेडकरनगर में सीएमओ रहे डॉक्टर ब्रह्मनारायण तिवारी के बंद कमरे से 22 लाख कैश मिला है। सभी पुराने और बंद हो चुके 1000 और 500 के नोट है। इतनी बड़ी संख्या में नोटों को देखकर कमरे में पहुंचे लोग दंग रह गए। वीडियोग्राफी के बीच नोटों की गिनती कराई गई है। इसके बाद उन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है। 2014 में एसीएमओ और कार्यवाहक सीएमओ रहे डॉ. ब्रह्मनारायण तिवारी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था। निधन के बाद परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। तभी से कमरा सील कर बंद कर दिया गया था। इन दिनों सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल के निर्देश पर पीएचसी मीरानपुर में बने चिकित्सा अधिकारियों के चार आवासों की मरम्मत कराई जा रही है। इनमें से नीचे वाले आवास में प्रतापगढ़ के रामगढ़ा के रहने वाले डॉ. ब्रह्मनाराण तिवारी रहते थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.