आरा, दिसम्बर 6 -- पीरो, संवाद सूत्र। औरंगाबाद के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह अपने पैतृक गांव तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव पहुंचे और पत्रकार मनोज सिंह की माता बचनी कुंअर के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक संतप्त परिवार को पूर्व सांसद ने ढांढस बंधाया। एक दिसंबर की सुबह अचानक हृदयगति रुकने से उनकी मौत की खबर से सभी लोग अचंभित हैं। उन्होंने कहा कि हम परिवार और गांव के लोगों के हर सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं। परिवार के इस दुख भरी घड़ी में हम साथ खड़े हैं। 13 दिसंबर को बड़का गांव में आयोजित शांति पाठ में हर तबके के लोगों के शामिल होने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...