प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। भाजपा नेतृत्व ने पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को 'एक राष्ट्र एक चुनाव' जनजागरण अभियान का प्रयागराज महानगर, गंगापार एवं यमुनापार जिले का संयोजक मनोनीत किया है। मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पूर्व सांसद की अगुवाई में अभियान को सफल बनाएंगे। प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि डॉ. रीता जोशी अभी दिल्ली में हैं। प्रयागराज आगमन पर स्वागत किया जाएगा। बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी रवि, अनिल भट्ट, डॉ. एलएस ओझा, देवेश सिंह, रमेश पासी आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...