पटना, दिसम्बर 19 -- राजद के पूर्व सांसद सह अधिवक्ता राजनीति प्रसाद का शुक्रवार को निधन हो गया। बीते दिनों कई दिनों से वे बीमार थे। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की शाम पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। वे 2006 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे। लोकपाल विधेयक की प्रति सदन में फाड़कर वे देशव्यापी चर्चा में आए थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर राजद ने पार्टी का झंडा आधा झुका दिया। राजनीति प्रसाद के निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.