बिजनौर, अगस्त 5 -- पूर्व सांसद बिजनौर भारतेन्द्र सिंह के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी ने रविवार शाम लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। राजा भारतेन्द्र सिंह ने रोबिन चौधरी के साथ छह जुलाई 2025 को बिजनौर इंटर कालेज पर हुई घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को नामित अभियुक्तों के विषय में अवगत कराया। साथ ही ग्राम बांटपुरा में गन्नाक्रय केंद्र को अन्य शुगर मिल से सम्बद्ध कराने हेतु पुन: अनुरोध किया। बीते वर्ष उक्त गन्नाक्रय केंद्र के किसान आंदोलनरत रहे थे और मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं की थी। मुख्यमंत्री से पूर्व सांसद ने जनपद बिजनौर के विकास हेतु एवं गंगा एक्सप्रेस वे पर भी चर्चा की। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के डाक्टर कौशल व संजय त्यागी मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.