बोकारो, मार्च 20 -- फुसरो, प्रतिनिधि। धनबाद से नाशिक एक्सप्रेस के ठहराव फुसरो एवं हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव भंडारीदह मे कराने हेतु एवं अन्य समस्याओं एवं रेल गाड़ी ठहराव के अलावा कई मुद्दे को गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय मंडल डिविजन रेलवे प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे धनबाद कमल किशोर सिन्हा से मिले। बताया कि धनबाद स्टेशन से नाशिक के बीच चल रहे रेल गाड़ी का ठहराव फुसरो मे तथा कोविड़ 19 के दौरान भंडारीदह मे हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का ठहराव रोक दी गई थी। जिसे पहले की तरह चलाने हेतु ज्ञापन सौंपा। इस पर डिविजन रेलवे प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि इस मामले पर विचार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.