बक्सर, सितम्बर 15 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दो दिवसीय प्रवास पर बक्सर पहुंचे। उन्होंने बीते रात ऐतिहासिक रामलीला मंच का विधिवत उद्घाटन किया। यह रामलीला परंपरा वर्ष 1941 से अब तक निरंतर जारी है। इस वर्ष आगामी 5 अक्टूबर तक रामलीला चलेगी। पूर्व सांसद अश्विनी चौबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को लेकर रणनीती पर चर्चा हुई। पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि बतौर सांसद उन्होंने जो घोषणा की थी, उसके अनुरूप रामरेखा घाट पर लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत बहुत जल्द होने जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर इस योजना की शुरुआत होगी। विजयादशमी से पूर्व इसका भव्य उद्घाटन किया जाएगा। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.