लखनऊ, जनवरी 1 -- अहिमामऊ स्वास्तिका सिटी में जमीन कब्जे के लिए दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने के मामले में पुलिस पूर्व सांसद धनंजय सिंह और ब्लॉक प्रमुख पति विनय सिंह को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। सोसाइटी के अन्य प्लॉटों की भी पैमाइश पुलिस कराएगी। इस संबंध में एलडीए से भी पुलिस ने संपर्क किया है, जिससे कब्जेदारों के बारे में और जानकारी मिल सके। इसके साथ ही पुलिस पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख पति विनय सिंह के गनर के बारे में भी जांच कर रही है। इस संबंध जौनपुर जिला प्रशासन और पुलिस को पत्रचार किया है। यह पुष्टि की जा रही है कि विनय सिंह जो गनर लेकर चल रहे थे, वह उनकी पत्नी का है अथवा उन्हें मिला है। पत्नी का गनर है तो उनके साथ क्यों था? अगर विनय सिंह को जारी हुआ तो किस कारण से? पुलिस कॉलोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.