धनबाद, जुलाई 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद के तीन कांग्रेस नेताओं के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को शोकसभा की गई। धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, जिला महासचिव दिनेश सिंह और कांग्रेस सेवा दल के कन्हाई पासवान के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। संतोष सिंह ने इसे कांग्रेस परिवार के लिए और व्यक्तिगत तौर पर अपूरणीय क्षति बताया, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है। शोक व्यक्त करनेवालों में राशीद रजा अंसारी, राम गोपाल भुवानिया, मदन महतो, अक्षयवर कुमार प्रसाद, महेंद्र दुबे, रमेश जिंदल, शैलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, रितेश सिंह, देवेंद्र कुमार, दिनेश पासवान, पप्पू पासवान, संजय कुमार, पप्पू सिंह आशीष सिंह, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.