गिरडीह, अप्रैल 11 -- गिरिडीह। कोडरमा के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकधारी प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। तीन दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पुत्र कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि वे अभी आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह की तबीयत बिगड़ने की जानकारी के बाद कई नेता नर्सिंग होम पहुंच रहे हैं। राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और सतीश केडिया भी गुरुवार को पहुंचे। बता दें कि 87 वर्षीय तिलकधारी सिंह दो बार कोडरमा से सांसद रहे हैं। वे धनवार के विधायक भी रहे हैं। तिलकधारी सिंह शिक्षक की नौकरी छोड़ सार्वजनिक जीवन में उतरे। वे मुखिया, प्रमुख से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष, विधायक व सांसद भी रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.