हजारीबाग, फरवरी 15 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। पूर्व सांसद एवं मांडू के पूर्व विधायक जननायक स्व. टेकलाल महतो की 81वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज में स्थापित स्व. टेकलाल महतो की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल, झारखंड युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पटेल, भाजपा नेता चंद्रनाथ भाई पटेल, डॉ. गीता पटेल, ललिता देवी, डॉ. नीलम पटेल, पूर्व जिप सदस्य सरस्वती देवी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्मे टेकलाल महतो अपने संघर्षों के कारण जननायक के रूप में विख्यात हुए। आज झारखंड अलग राज्य उनके संघर्षों की देन है। उन्होंने मांडू विधानसभा क्षेत्र में तीन दशक तक नेतृत्व किया। इसके अलावा एक बार गिरिडीह संसदीय क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.