पूर्णिया, जनवरी 22 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा के बैनर तले स्वर्गीय पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल ने की, जबकि मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कलाधर प्रसाद मंडल, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद निरंजन मंडल, जिला महासचिव रूपेश कुमार मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व. जयकृष्ण मंडल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि स्व. जयकृष्ण मंडल समाज के कमजोर वर्गों की आवाज थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा सामाजि...