बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती। सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी जिन्दाबाद लिखने पर परसरामपुर थानाक्षेत्र के एक युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि घर से बाहर गया युवक जैसे ही घर पर आया। विपक्षी ने इसी बात को लेकर उसे मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पवन चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के सेहरिया निवासी रामप्रकाश वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने फेसबुक आईडी पर किसी भाजपा समर्थक के पोस्ट पर 'हरीश द्विवेदी जिन्दाबाद' लिख दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर जब छह जनवरी को दिन में करीब दो बजे मुंबई से लौटकर अपने घर आया तो मड़ेरिया में विपक्षी ने उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी ग...