सहरसा, नवम्बर 19 -- सत्तर कटैया। पूर्व सांसद आनंद मोहन के बड़े भाई ललन कुमार सिंह के बड़े पुत्र नवीन कुमार सिंह पमपम (54 वर्ष) का निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे विगत अस्वस्थ हुये थे जिसके बाद उन्हें पटना में ईलाज हेतु भर्ती कराया जहां देर रात हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। मिलनसार स्वभाव के स्व. पमपम के निधन से वृहत्तर पंचगछिया के समाज को काफी क्षति पहुंची है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। सांसद लवली आनंद,पूर्व सांसद आनंद मोहन, विधायक चेतन आनंद, मुखिया रौशन कुमार सिंह,सरपंच विनय ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने इस दुख की घड़ी पर चिन्ता व्यक्त की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचगछिया गांव अवस्थित उनके घर पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। पूर्व सांसद आनन्द मोहन घटना की जानकारी मिलत...