उरई, जनवरी 14 -- जालौन। वर्ष 1977 में तत्कालीन जालौन-गरौठा सीट से सांसद रहे रामचरण दोहरे का बुधवार की शाम निधन हो गया। लोगों ने उनके घर जाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। जालौन नगर से छह किमी दूर छिरिया सलेमपुर स्थित है। इस छोटे से गांव के रामचरण दोहरे छत्रसाल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे हैं। एक ओर जहां शिक्षा के क्षेत्र में नाम जमाया तो वहीं, राजनीति के क्षेत्र में भी परचम लहराया है। इमरजेंसी के बाद वर्ष 1977 में जनता पार्टी ने जालौन-गरौठा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया और जनता ने उन पर विश्वास दिखाते हुए 1 लाख 87 हजार से अधिक वोटों से जिता उन्हें संसद भेजा। बुधवार की शाम करीब चार बजे पूर्व सांसद रामचरण दोहरे का 88 वर्ष की आयु में गांव में ही उनका देहांत हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके अंतिम दर्शन के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.