मऊ, फरवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. धनंजय सिंह ने फीता काटकर किया। पूर्व सांसद के प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि 51 लोगों ने रक्तदान किया है। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय, अजय निषाद, बीरबहादुर, योगेश राय, गब्बू, अशोक कुमार, विनय कुमार, मनोज कुमार, पीयूष राय, उदय सिंह, मनीष राय, मुकुल सिंह, राजेश कुमार, कमलेश, विनोद राम, राजकुमार सिंह,प्रेमशंकर राय, राहुल प्रधान, संजीत यादव ,रजत बीरबहादुर,राजेश प्रधान,सोनू राय, विशाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...