संवाददाता, सितम्बर 1 -- UP Politics: कई दिन से शांत रही कानपुर देहात की राजनीतिक रार एक बार फिर से बड़ा रूप ले सकती है। दरअसल, अकबरपुर इंस्पेक्टर को अब तक न हटाए जाने से नाराज पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने दो सितंबर से एसपी कार्यालय पर धरने का एलान किया है। इसको लेकर उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर अनुमति भी मांगी है। वहीं उन्होंने धरने में राज्यमंत्री के भी बैठने की बात कही है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि ऊपर बात चल रही है। उम्मीद है कि धरने की जरूरत न पड़े, लेकिन यदि धरना देना पड़ा तो वारसी अकेले नहीं, हम भी साथ बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जब जिले भर के सब बदल गए तो आखिर इंस्पेक्टर क्यों नहीं हटेंगे? अकबरपुर नगर पंचायत के बदलापुर में सड़क निर्माण के विवाद में भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज होने के बाद राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अकबरपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.