बदायूं, अप्रैल 30 -- विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के आह्वान पर फुले फिल्म को देखा। विदित रहे कि डॉ संघमित्रा मौर्य ने लोगों को खुद फोन करके फिल्म देखने के लिए कहा। समाजसेवी चंद्रशेखर उर्फ टिंकू शाक्य ने बताया कि पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने यह फिल्म सभी लोगों को निःशुल्क दिखाई। साथ ही उन्होंने सभी दर्शकों को महात्मा ज्योतिबाराव फुले एवं उनकी पत्नी माता सावित्री बाई फुले उनकी सहयोगी फात्मा शेख के पद चिह्नों पर चलने को कहा। इस दौरान चेयरमैन जगदीश चौहान लोनिया, केपी शाक्य, गंगासहाय मौर्य, नीरज मौर्य, राजाराम शाक्य, रामचंद्र, विपिन कुमार, रोहित शाक्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.