अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- दुलहूपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने जलालपुर तहसील में सदस्य पद के प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी के पक्ष में अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा। अधिवक्ता भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा से ही अन्याय के प्रति लड़ाई लड़ने का प्रतीक रहा है। गरीब व वंचितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका सर्वोपरि रहती है। उन्होंने अधिवक्ताओं की जायज मांग को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व सांसद का बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य व पूर्व अध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, तिलक धारी पांडेय, आलापुर बार अध्यक्ष सुनील द्विवेदी, पूर्व प्रवक्ता सीता राम पांडेय, कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.