जौनपुर, जनवरी 2 -- सिकरारा। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की 23 वीं पुण्यतिथि पर बंसफा गांव में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। धनंजय सिंह के साथ उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह, पिता राजदेव सिंह और परिजनों ने मां के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खा, सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह विनीत व बृजेश सिंह प्रिंसू, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, पूर्व विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर सहित अन्य पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...