बोकारो, फरवरी 18 -- पेटरवार। आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू की ओर से लिखित गुलामी से आजादी की ओर, हार से जीत की ओर सेंगेल पुस्तक पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा को भेंट की गई। उक्त पुस्तक को सेंगेल अभियान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने एक विशेष मुलाकात में थाना प्रभारी को सुपुर्द किया। इस मौके पर मांझी परगना मंडवा बोकारो के जिला अध्यक्ष हरीशचंद्र मुर्मू भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...