औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह की जयंती पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। औरंगाबाद के कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक में पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार की पत्नी पूर्व सांसद श्यामा सिंह की 82वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की। शिविर में मस्तिष्क, रीढ़, पेट, छाती, शुगर एवं रक्तचाप से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों की जांच की गई तथा रोगियों को दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में आए डॉक्टरों ने ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई क...