देहरादून, जनवरी 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को पिछले तीन वर्षों से सहकर्मी रहे युवक के मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर लगातार पीछा करने और फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार युवती करीब तीन साल पहले देहराखास स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करती थी। वहीं पर आरोपी मोबिन अंसारी भी कार्यरत था। युवती का आरोप है कि तभी से आरोपी उस पर बात करने का अनुचित दबाव बना रहा था। इस उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने न केवल वह नौकरी छोड़ दी, बल्कि अपना सिम कार्ड तक बदल दिया था। आरोप है कि नवंबर 2024 में आरोपी ने कहीं से युवती का नया नंबर हासिल कर लिया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.