मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- औराई। औराई पंचायत के पूर्व सरपंच जोगिंदर ठाकुर (85) का शनिवार को निधन हो गया। वे लोकनायक जयप्रकाश व रामनोहर लोहिया के सानिध्य में रहकर समाज को सही रास्ता दिखाने में मदद की थी। आचार्य विनोबा भावे के साथ रहकर भूदान आंदोलन में गांव-गांव का दौरा किया था। जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो, नवल किशोर ठाकुर, अभय कुमार अंजनी, पवन पटेल, बाबर अलीमी, मो. इम्तियाज, ग्राम कचहरी सचिव मनोज राम, सरपंच रतन सहनी, पूर्व मुखिया मो. इस्राइल राइन ने निधन पर शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...