रुद्रपुर, फरवरी 2 -- गूलरभोज। नई बस्ती वार्ड एक निवासी पूर्व सभासद रमेश सागर के पिता समाजसेवी लीलाधर सागर का 85 वर्ष की उम्र में सोमवार सुबह निधन हो गया। उनका करीब एक सप्ताह से इलाज देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम श्मशान घाट कोपा में किया गया। मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र सुनील सागर, महेश सागर, सुरेश सागर और मुकेश सागर ने दी। उनके निधन पर विधायक अरविंद पांडे समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...