झांसी, दिसम्बर 13 -- समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव की करीब 21 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शनिवार को प्रशासन ने कुर्क कर ली। गैंगस्टर एक्ट, डकैती और मारपीट समेत कई गंभीर मामलों में नामजद पूर्व विधायक लंबे समय से फरार चल रहे हैं। उनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मोंठ कोतवाली क्षेत्र में 21 नवंबर को हुई मारपीट और डकैती की घटना के बाद से गरौठा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव फरार हैं। इस मामले में पूर्व विधायक के साथ उनके तीन सहयोगियों को भी नामजद किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अपराध से अर्जित संपत्तियां तैयार की हैं, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू की। डीएम कोर्ट से अपराध से अर्जित भूमि को कुर्क करने का आदेश मिलने के बाद शनिवार को सीओ सिटी ...