बक्सर, मार्च 31 -- बक्सर, निसं। पूर्व सदर विधायक हृदय नारायण यादव ने मुस्लिम भाइयों के घर पहुंच कर उन्हें ईद की बधाई दी। सोमवार को पूरे जिले में ईद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही अकीदतमंत नमाज के बाद से एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देते रहे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मुस्लिम भाइयों के घर पहुंच लोग सेवइयां और पकवान का भी लुत्फ उठाए। पूरे शहर में खुशनुमा माहौल दिखा। वहीं, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम हुई। दोपहर बाद पूर्व सदर विधायक प्रो.हृदय नारायण यादव नया बाजार, कोईरपुरवा समेत सारीमपुर में पूर्व मुखिया फारुख खां के घर पहुंचे। जहां लोगों से गले मिकर उन्हें ईद की शुभकामना दी। कहा कि ईद का यह पर्व मोहब्बत, भाईचारा और आपसी सौहार्द का पैगाम लेकर आता है। जो इंसानियत, शांति और एकता के संदेश को और मजबूत करने की प्रेरणा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.