गंगापार, जनवरी 1 -- क्षेत्र के अमरेहा गांव निवासी दिवंगत शिक्षक गोपाल कृष्ण की 87 वीं जन्मतिथि पर उनके अपर आयुक्त पुत्र ज्योति स्वरूप शुक्ल ने अपने दो बड़े भाइयों प्रभात कुमार शुक्ल और अरुण कुमार शुक्ल के साथ गांव के लोगों को कंबल वितरित किया और समाज के लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस बीच मौजूद हरीराम त्रिपाठी पूर्व प्रधान बिरवल, प्रमुख कौंधियारा इंद्र नाथ मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य डा वीरेंद्र प्रसाद शुक्ल, दिनेश द्विवेदी, अभिषेक त्रिपाठी, वीरेंद्र पाठक, अधिवक्ता वाचस्पति शुक्ल, अनुज शुक्ल आदि कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...