जमुई, मई 19 -- झाझा,निज संवाददाता बिहार विधान सभा चुनाव की आहट अब सभी के कानों में गूंजने लगी है। ऐसे में सियासी लोगों के इधर-उधर होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में झाझा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे झाझा निवासी विनोद यादव ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को भाजपा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल ने उनके भाजपा परिवार का सदस्य बनने पर मान-सम्मान के साथ स्वागत किया। साथ ही उनकी एंट्री से पार्टी को जमुई जिला,विशेषकर झाझा विस क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी आदि समेत पार्टी के अन्य नेतागण भी मौजूद थे। बता दें कि श्री यादव झाझा विधान सभा के चुनावी दंगल में साल 2005 से ही स्त्रिरय रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.