पाकुड़, मई 21 -- महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय में बुधवार को झारखंड के वीर सपूत पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला सचिव माईकेल मुर्मू, प्रखंड पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला सचिव माईकेल मुर्मू ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन भले ही हमलोगों से दूर हैं। किंतु वे हमारे दिलों में रहते हैं। आज ही के दिन उन्होंने हम सबसे विदा ली थी। ईश्वर आपकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। वहीं प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रियजन आपकी यादें हमारे दिलों में सदैव बसी रहेंगी। आपकी आत्मा को शांति मिले। यह अवसर न केवल दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का है। बल्कि उनके जीवन मूल्यों और सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.