सहारनपुर, जनवरी 19 -- पूर्व विधायक सुशील चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर घर के सामने समर्थकों का जमावड़ा सुबह से लगना शुरू हो गया था। सुशील चौधरी इंडियन नेशनल कांग्रेस के टिकट पर सन 2002 में नकुड़ से विधायक चुने गए थे। सुशील चौधरी साफ सुथरी छवि के व्यक्ति थे। 2021 में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्य ग्रहण कराई थी। कस्बे के श्मशान में बेटे विशाल चौधरी ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर सपा महासचिव चौधरी रूद्र सेन, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, शायान मसूद, पवन सिंह राठौर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.